फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shikha selected for handball inter university championship

देवभूमि की बेटी ने दी थी आत्मदाह की चेतावनी, अब इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबले में दिखाएगी दमखम

Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
shikha selected for handball inter university championship

राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी शिखा पटियाला में होने जा रही इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएगी। वीरवार को हैंडबाल ओलंपिक कोच सोना जसवाल, ऊना महाविद्यालय के कोच रमेश सैणी, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी शिखा को रवाना किया। 

विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर घुमारवीं में चल रहा है। इसमें शिखा प्रशिक्षण हासिल करेगी। वहीं प्रशिक्षण हासिल करने के बाद हैंडबाल की टीम पटियाला में होने जा रही चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इससे पहरले अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद भी शिखा का चयन इंटर यूनिवर्सिटी टीम के लिए नहीं हुआ था। 

विज्ञापन

आत्मदाह की दी थी चेतावनी

shikha selected for handball inter university championship

इससे नाराज होकर शिखा ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं उपायुक्त  ऊना विकास लाबरू ने भी मामले को लेकर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक को जांच के लिए लिखा था। वहीं खेल निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने शिखा का रिकार्ड को देखते हुए शिखा को प्रशिक्षण शिविर में

हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। हैंडबाल ओलंपिक कोच सोना जसवाल सहित अन्यों ने शिखा का समर्थन किया था। वहीं जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय के खेल निदेशक ने दूरभाष पर सूचना देकर शिखा को घुमारवीं कैंप में हिस्सा लेने के लिए भेजने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed