{"_id":"5838519f4f1c1b313513bf18","slug":"shashi-kala-negi-won-silver-medal-in-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बेटी को सलाम, बॉक्सिंग में हिमाचल को दिलाया सिल्वर मेडल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
इस बेटी को सलाम, बॉक्सिंग में हिमाचल को दिलाया सिल्वर मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर की अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शशि कला नेगी प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलवाने में कामयाब रही। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए गई हिमाचल की नौ सदस्यीय टीम में से पांच खिलाड़ियों ने शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज कर अच्छा आगाज किया, मगर वे क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा पाई।
विज्ञापन
इस एक सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ा। इतना जरूर है कि प्रदेश की यह होनहार बॉक्सर एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम में शामिल किए जाने के लिए पहला पड़ाव पार कर चुकी है। शशि कला का राष्ट्रीय स्तर के कैंप में चुना जाना तय है।
विज्ञापन
शशि कला इससे पूर्व भी दो बार अंतरराष्ट्रीय स्तर जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। हरिद्वार में आयोजित की गई इस राष्ट्रीय महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों जमुना 51 किलोग्राम, दया 60 किलोग्राम भार वर्ग में और रेखा 75 किलोग्राम में, किरण वर्मा ने 57 और प्रतिभा ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
जबकि दो अन्य खिलाड़ी पल्लवी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में जबकि अंकिता ने 64 किलोग्राम में पहले राउंड में जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। जहां वे जीत दर्ज कर आगे जाने में असफल रहीं। प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और सचिव सुरेंद्र शांडिल ने शशि कला और अन्य खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी।
उनका कहना है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की नौ सदस्यीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। शांडिल का कहना है कि राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा जल्द होनी है। जिसमें मेडल विजेता शशि कला के अलावा इन पांच खिलाड़ियों में से भी किसी का चयन हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतना है मेरा लक्ष्य
69 किलो भार वर्ग की हिमाचल की बॉक्सर शशि कला नेगी जीत से उत्साहित है। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय व वर्ल्ड स्तर की प्रतियोगिता में देश के लिए मेडल जीतना है।