फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shalu thakur of himachal won Mrs india timeless title

हिमाचल की बेटी ने जीता मिसेज इंडिया टाइमलेस का खिताब

Fri, 18 May 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 18 May 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
shalu thakur of himachal won Mrs india timeless title

हिमाचल की बेटी ने मिसेज इंडिया टूरिज्म वर्ल्ड वाइड और मिसेज इंडिया टाइमलेस का खिताब जीता है। गोवा में हुए मिसेज इंडिया आईएम पावरफुल प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में बिलासपुर की शालू ठाकुर ने दमखम दिखाया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता 13 से 15 मई तक हुई। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से आईं 40 प्रतिभागियों के बीच पांच अलग-अलग विधाओं में कड़ी टक्कर हुई। मिसेज एशिया पैसेफिक सरोज खान, यूनिवर्स बेस्ट मॉडल अब्दुल वाहिद, प्रसिद्ध
विज्ञापन


समाजसेवी हेमा मालिनी, मिसेज यूनिवर्सल एंबेसडर जगजीत सिंह और मिसेज इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष की पांच सदस्यीय निर्णायक टीम की पारखी नजरों से निकलते हुए शालू ठाकुर ने दो खिताब जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में मनाली में हुई राज्य स्तरीय ब्यूटी कांटेस्ट में भी शालू ठाकुर ने मिसेज क्लासिक का खिताब जीता था और उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सीधी एंट्री मिली थी। शालू की इस उपलब्धि से हिमाचल का नाम मिसेज ब्यूटी कांटेस्ट में राष्ट्रीय स्तर पर चमका है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश, खासतौर पर बिलासपुर वासियों ने खुलकर शालू का साथ दिया। इसकी बदौलत सोशल मीडिया वोटिंग में भी शालू ने काफी बढ़त बनाई। इसके फलस्वरूप इन खिताबों को पाने में उन्हें काफी मदद मिली। 


शालू ठाकुर ने अपनी जीत का श्रेय हिमाचल हेड इंदिरा शर्मा को दिया है। इनकी प्रेरणा से वे प्रतियोगिता में बेहतर कर सकीं। पति वरिष्ठ अधिवक्ता रामशरण ठाकुर, बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर दीपशिखा, बेटे अधिवक्ता क्षितिज ठाकुर और दामाद वैज्ञानिक विनीत सहित सभी को इस जीत का श्रेय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed