फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shagun of hamirpur became gold medalist teacher in hockey

हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता शगुन बनीं शिक्षक

Sun, 14 Feb 2021 05:36 PM IST
Krishan Singh संजीव वालिया, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
संजीव वालिया, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Feb 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Shagun of hamirpur became gold medalist teacher in hockey
अपनी मां के साथ शगुन डोगरा। - फोटो : अमर उजाला

हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता शगुन डोगरा अब स्कूली बच्चों को हॉकी खेल की बारीकियां सिखाएंगी। प्रदेश सरकार ने खेल कोटे में शगुन को सरकारी नौकरी दी है। सुजानपुर की रहने वाली शगुन ने गत दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल (कांगड़ा) में ज्वाइन किया। वह 9 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। हिमाचल और बिहार टीम के बीच खेले गए मुकाबले में टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। 

विज्ञापन


वर्ष 1977 में सुजानपुर में प्रीतम चंद और निर्मला घर के पैदा हुईं शगुन डोगरा को स्कूल समय से ही हॉकी खेलने का शौक था। उन्होंने स्कूल से लेकर महाविद्यालय स्तर तक कई बार प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर रांची, चेन्नई, मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र और धनबाद आदि टीमों के खिलाफ मैच खेले हैं। बीपीएड का कोर्स करने के बाद सुजानपुर के एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के रूप में सेवाएं दीं। शगुन के माता-पिता के अलावा एमएससी स्कूल के प्रधानाचार्य नसीम राजा ने शगुन को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed