फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shagun Banta in Sony TV Dance show Super Dancer

देवभूमि की बेटी सोनी टीवी पर मचाएगी धमाल, ऑडिशन किया पास

Mon, 17 Sep 2018 10:25 AM IST
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 17 Sep 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Shagun Banta in Sony TV Dance show Super Dancer

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ की बेटी सोनी टीवी पर धमाल मचाएगी। 11 वर्षीय बेटी ने सुपर डांस महाराष्ट्र का पहला ऑडिशन पास कर लिया है। अब पुणे में दूसरा ऑडिशन होगा। इसे पास करने के बाद उसका चयन सोनी टीवी चैनल पर चलने वाले रियलिटी शो के लिए होगा।

विज्ञापन


बैजनाथ पपरोला की रहने वाली 11 वर्षीय शगुन बंटा ने ऑनलाइन सुपर डांस महाराष्ट्र के ऑडिशन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद ऑनलाइन सेलेक्शन होने के बाद उसे मुंबई में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। शगुन ने मुंबई में हुए इस ऑडिशन को पास कर लिया।
विज्ञापन


अब शगुन का पुणे में दूसरा ऑडिशन होगा। शगुन बंटा की माता नीलम सूद ने बताया कि वे स्वयं गैलेक्सी डांस अकादमी चलाती हैं। वह इसकी एमडी हैं। उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी का आवेदन उन्होंने ऑनलाइन ही इस ऑडिशन के लिए किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम सूद ने बताया कि इस ऑडिशन में भाग लेने वाली उनकी बेटी हिमाचल की एकमात्र लड़की थी, जिसने मुंबई में हुए इस ऑडिशन में भाग लिया और इसमें सफलता पाई है।


नीलम के अनुसार दूसरा राउंड पास होने के बाद उनकी बेटी सोनी टीवी पर होने वाले एक मराठी रियलटी शो का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शगुन पुने में होने वाले ऑडिशन को पास कर इस रियलटी शो के लिए चयनित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed