फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seema won three gold medal in national athletics championship

नेशनल चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डन गर्ल बनी सीमा

Sat, 23 Dec 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 23 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Seema won three gold medal in national athletics championship

साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) धर्मशाला स्थित छात्रावास की धाविका सीमा  अंडर-19 स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डन गर्ल बनी हैं।

विज्ञापन


शनिवार को साई होस्टल पहुंचने पर सीमा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान एथलेटिक्स कोच केएस पटियाल सहित हॉस्टल की खिलाड़ी छात्राओं ने सीमा को सिर आंखों पर बिठाया।

विज्ञापन

Seema won three gold medal in national athletics championship

सीमा के कोच केएस पटियाल ने बताया कि सीमा ने हरियाणा में स्कूल स्तरीय अंडर-19 राष्ट्रीय एथलेटिक्स में 5000 मीटर दौड़ 17.49 सेकंड में पूरी करके गोल्ड मेडल हासिल किया।

जबकि 3000 मीटर दौड़ 10 मिनट और तीन किलोमीटर क्रॉस कंट्री 10 मिनट 48 सेकंड में पूरी करके गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने बताया कि सीमा की इस उपलब्धि से हॉस्टल का नाम देश भर में रोशन हुआ है।

रावमापा जमा दो की छात्रा सीमा ने इससे पूर्व यूथ एशियन चैंपियनशिप में देश को ब्रांज और यूथ कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर दौड़ में नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed