फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seema of chamba made new record in cross country race

रोहतक में हिमाचल की उड़नपरी ने बनाया नया कीर्तिमान

Fri, 22 Dec 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 22 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
seema of chamba made new record in cross country race

हिमाचल की बेटी ने क्रॉस कंट्री रेस में नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है। इससे अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। हिमाचल की उड़नपरी सीमा ने रोहतक में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। 

विज्ञापन


जिला चंबा की झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की रहने वाली सीमा ने शुक्रवार को क्रॉस कंट्री दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। साइंस हॉस्टल धर्मशाला में रह रही सीमा ने क्रॉस कंट्री की दौड़ को महज दस मिनट और 48 सेकंड में पूरा कर नई उपलब्धि हासिल की है। 
विज्ञापन


सीमा के इस प्रदर्शन के बाद उसके गृह जिले चंबा में भी खुशी का माहौल है। इससे पहले सीमा ने बीते दिनों पांच हजार मीटर दौड़ को 17 मिनट 49 सेकंड में पूरा कर नया कीर्तिमान बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीमा ने एशियन यूथ चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम चमकाया था। उसके बाद सीमा लगातार मेहनत कर नए-नए कीर्तिमान हासिल कर रही है।

ये रिकॉर्ड भी है सीमा के नाम

seema of chamba made new record in cross country race

नवंबर माह में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 33वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने तीन हजार मीटर दौड़ में केरल की अनमोलथंपी का रिकॉर्ड तोड़ा था। अनमोलथंपी ने यह रिकॉर्ड 10 मिनट, 2 सेकंड में तीन हजार मीटर दौड़ में बनाया था। 

जबकि सीमा ने उनसे 12 सेकंड कम समय लेकर दौड़ पूरी की और 9.50 मिनट में दौड़ पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था तथा स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। सीमा ने अपनी जीत का श्रेय अपने अभिभावकों और कोच को दिया है। 

वहीं सीमा के नाम तीन हजार मीटर दौड़ में 9.50 मिनट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के अतिरिक्त दो और रिकार्ड भी हैं। नवंबर, 2016 में तमिलनाडु के कोयम्बटूर में अंडर-16 जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2000 मीटर की दौड़ में सीमा ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उसने यह दौड़ 6 मिनट, 27 सेकंड, 13 मिली सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed