{"_id":"5d283cdf8ebc3e6c935ce755","slug":"saroj-crowned-as-miss-republic-of-india-north-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला की सरोज बनीं मिस रिपब्लिक ऑफ इंडिया नॉर्थ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
शिमला की सरोज बनीं मिस रिपब्लिक ऑफ इंडिया नॉर्थ
Fri, 12 Jul 2019 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में आयोजित मिस रिपब्लिक ऑफ इंडिया नार्थ सौंदर्य प्रतियोगिता में शिमला की सरोज शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। सरोज को राज्य स्तरीय मिस रिपब्लिक ऑफ इंडिया के खिताब से भी नवाजा गया है। इस प्रतियोगिता में देश भर से चयनित दो दर्जन से अधिक सुंदरियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कुल चार राउंड हुए। इसमें सुंदरियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। पारंपरिक राउंड में हिमाचल की वेशभूषा को प्रदर्शित कर सरोज शर्मा ने अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ा। एथनिक और इंट्रोडक्शन राउड में भी सरोज ने अन्य प्रतिभागियों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर एआर रहमान के सहायक आर्यन शेखर, अमन यादव, नेहा चौधरी और डॉ. नूपुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन