हिमाचल की बेटी पहुंची हॉलीवुड, जल्द रिलीज होंगी दो फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की बेटी सलोनी लूथरा ने हॉलीवुड में दस्तक दे दी है। जनवरी में सलोनी हॉलीवुड की दो फिल्मों में लीड रोड में नजर आएंगी। मौजूदा समय में इन दोनों फिल्मों का प्रीमियम चल रहा है। सलोनी का हिल्सक्वीन के साथ गहरा रिश्ता है।
एजी आफिस के समीप सलोनी के दादा विजय पंडित और दादी शैल पंडित रहते हैं। अमर उजाला से बातचीत में सलोनी लूथरा ने बताया कि शार्ट फिल्म ‘काजल’ का इंटरनेशनल फेस्टिवल में प्रीमियम किया जा रहा है।
फिल्म का निर्देशन पाखी टायरवाला ने किया है। पाखी टायरवाला ने इससे पहले ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है।
दिसंबर माह में इटली में आयोजित इंटरनेशनल फेस्टिवल में फिल्म को बेस्ट शार्ट फिल्म के प्रतिष्ठित अवार्ड ‘रिवर टू रिवर’ से नवाजा गया।
इसके बाद फिल्म का जिओ फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नामीनेशन हुआ है। सलोनी ने बताया कि फिल्म भारतीय नारी की कहानी पर आधारित है, जिसमें नारी अपने वजूद के लिए संघर्ष करती नजर आएगी।
प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में, उच्च शिक्षा न्यूयार्क में
इधर, हालीवुड फिल्म ‘फॉरबिडन’ का निर्देशन विभा गुलाटी ने किया है, जबकि ‘टर्नड आउट’ में सलोनी एक्टर जार्ज कैट और अन्या मोनजिकोवा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। नए साल में दोनों हॉलीवुड फिल्म रिलीज होगी।
सलोनी ने बताया कि वह हर साल छुट्टियों में अपने दादा-दादी के पास शिमला आती हैं और यहां पर आकर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में एक्टिंग के गुर सीखती है।
सलोनी लूथरा ने बताया कि वह तीन साल की उम्र में हिल्सक्वीन से मुंबई अपने पिता के पास चली गई। वहां पर उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई की, जबकि आगे की पढ़ाई के लिए सलोनी न्यूयार्क चली गई।