टीवी और मैगजीन के विज्ञापनों में नजर आएगी देवभूमि की नन्ही रितिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिले के परागपुर की साढ़े चार साल की रितिक्षा सूद जल्द ही अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मैगजीन और टीवी पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों में नजर आएगी। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की शोऑफक्लिक इंटरनेशनल इवेंटस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से लांच अंतरराष्ट्रीय मिनी माडल कांटेस्ट-2016 में प्रदेश की यह होनहार ज्यूरी च्वाइस की विजेता घोषित की गई है। छोटे बच्चों के ऑनलाइन फोटो कांटेस्ट में काफी बच्चों को पछाड़ते हुए प्रथम चरण की विजेता बनने तक का सफर तय किया है।
वह अपने परिवार के साथ मोहाली के 116 सेक्टर में रह रही है। उसके पापा राजीव सूद एलआईसी इंडिया के चंडीगढ़ के सेक्टर सात-सी कार्यालय में डीओ के पद पर तैनात है। शोआफक्लिक्स-बी द नेक्स्ट मिनी मॉडल 12 से कम उम्र के लड़के-लड़कियों को फोटो कांटेस्ट के माध्यम से एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों को फैशन सहित ग्लैमर की दुनिया में चमकाना है।
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की कंपनी करेगी लांच
रितिक्षा के पिता राजीव सूद ने बताया कि ज्यूरी में मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल शिवानी दीवान व यूएसए ऑफिशियल फोटोग्राफर जॉन कोस ज्यूरी सदस्य हैं। कुछ दिन बाद सूचना मिली कि सुष्मिता सेन ने रितिक्षा की फोटो को भी शॉर्टलिस्ट किया है। उसके बाद साइट पर रजिस्टर किया।
एक अगस्त की आधी रात से वोटिंग लाइन्स खोल दी गईं और दस अगस्त रात बारह बजे वोटिंग खत्म हुई। रितिक्षा वोटिंग में कभी आगे कभी पीछे होती रही और अंतिम समय में 375 वोटों के अंतर से पहले स्थान से चूक गई। वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के बाद वोटों की अच्छे ढंग से छंटनी हुई।
राजीव सूद ने बताया कि 15 अगस्त को दो बजे के बाद जब रिजल्ट आया तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि वोटर्स व ज्यूरी की च्वाइस पर रितिक्षा को भी पहले चरण का विजेता घोषित किया गया।