{"_id":"59a11e9e4f1c1b68188b4aff","slug":"rkmv-student-jamuna-will-participate-in-inter-college-painting-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग में जान डाल देती है ये छात्रा, जीत चुकी है मिस फ्रैशर का खिताब","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पेंटिंग में जान डाल देती है ये छात्रा, जीत चुकी है मिस फ्रैशर का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
शिमला के आरकेएमवी की छात्रा जमुना की कला का हर कोई कायल है। उसकी बनाई पेंटिंग को देखकर हर कोई अचंभित होता है। पेंटिंग उसका जुनून बन गया है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी इस छात्रा के हर स्केच में सामाजिक बुराइयों को मिटाने, महिला सशक्तीकरण जैसे संदेश देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
इसमें वह मनुष्य की मनोदशा को बखूबी बयां करने में दक्ष है। इसके लिए उसने बीएससी छोड़कर आर्ट्स संकाय में यूजी कोर्स में प्रवेश लिया और पेंटिंग को अपना मेजर विषय भी चुना है। आरकेएमवी में हाल ही में हुए फेशर्स वेलकम पार्टी में जमुना को मिस फ्रेशर चुना गया। सौंदर्य प्रतियोगिता हो, पेंटिंग स्केच बनाना या पढ़ाई का क्षेत्र हर क्षेत्र में जमुना अपने को सर्वश्रेष्ठ साबित करती रही है।
विज्ञापन
यूजी के पहले सेमेस्टर की छात्रा जमुना नेपाली मूल की है। उसके पिता विजय भारतीय सेना में जूनियर सीओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। जमुना वर्तमान में कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसकी बारहवीं तक शिक्षा सोलन के डगशाई आर्मी स्कूल से हुई। जमुना ने अमर उजाला के साथ अपने शौक की कहानी को साझा किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके स्कूल के आर्ट शिक्षक बहादुर सिंह ने उसकी इस कला को निखारा और उसका मार्गदर्शन किया। जमुना ने कहा कि उसके माता-पिता और बड़े भाई हमेशा उसे प्रोत्साहित करते रहे। उसके चित्र कई प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किए जा चुके हैं। वह दर्जनों प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी जीत चुकी है। जमुना के गुरु बहादुर सिंह आरकेएमवी में ही कला प्रवक्ता पद पर हैं। बहादुर सिंह ने बताया कि जमुना के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी अगले माह गेयटी थियेटर में लगाई जाएगी।
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में भाग लेगी जमुना
आरकेएमवी की प्राचार्या डॉ. नमृता टिक्कू ने कहा कि जमुना की कलाकृति को देखकर हर कोई हैरान होता है। उसकी इस प्रतिभा को और निखारा जाएगा। उसे इस बार अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में कॉलेज प्रतिनिधि के रूप में भेजा जाएगा।