फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ritu wins Miss India Exotic Confident 2018 Title

रितु ने जीता मिस इंडिया एग्जाटिक कॉन्फिडेंट का खिताब

Mon, 24 Sep 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Mon, 24 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Ritu wins Miss India Exotic Confident 2018 Title

सुंदरनगर की रितु ने मिस इंडिया एग्जाटिक कॉन्फिडेंट-2018 का खिताब जीता है। मिस इंडिया एग्जाटिक कॉन्फिडेंट-2018 के ग्रैंड फिनाले हरियाणा के अंबाला में हुआ। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल की करीब 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें मात्र 40 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ।

विज्ञापन


इनमें सुंदरनगर पालीटेक्निक कॉलोनी की रहने वाली रितु पुत्री नरोत्तम राम ने फाइनल राउंड में 40 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मिस इंडिया एग्जाटिक कॉन्फिडेंट-2018 का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। रितु फिट ऑफ फायर डांस अकादमी सुंदरनगर की छात्रा हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मिस क्वीन ऑफ हिमाचल के खिताब में टॉप 10 का हिस्सा होने के साथ एक्स मॉडल हंट की फाइनालिस्ट भी रह चुकी हैं। रितु ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और फिट ऑफ फायर अकादमी के निदेशक अमित भाटिया को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना देश के लिए मॉडलिंग में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed