फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ravi sharma in madhya pradesh kabaddi league

सोलन के एक और गबरू ने मध्य प्रदेश में जमाई धाक

Sun, 12 Aug 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Sun, 12 Aug 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Ravi sharma in madhya pradesh kabaddi league

दभोटा का एक और कबड्डी खिलाड़ी मध्यप्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। मध्यप्रदेश कबड्डी लीग में ग्वालियर महाराजस की टीम की ओर से खेल रहे दभोटा गांव निवासी रवि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार बेस्ट डिफेंडर का खिताब अपने नाम किया है। खंडवा की टीम को पटकनी देते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के इंदौर में अभय प्रशाल इंडोर स्टेडियम में चल रही मध्यप्रदेश कबड्डी लीग का सीधा प्रसारण नियो स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है। इंदौर योद्धाज के साथ हुए मुकाबले में भी रवि शर्मा ने पहली बार बेस्ट डिफेंडर का खिताब अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मुकाबले में भी वह बेस्ट डिफेंडर बने।
विज्ञापन


अब ग्वालियर महाराजस की टीम का सेमीफाइनल उज्जैनी धाकड़ के साथ होगा। नालागढ़ क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने दभोटा के रवि शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा ने रवि शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दभोटा के कबड्डी कोच राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और बेहतरीन मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed