{"_id":"584309174f1c1b0e1ede9140","slug":"ravi-bhatia-will-soon-come-back-on-tv-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आएंगे ‘जोधा अकबर’ के सलीम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आएंगे ‘जोधा अकबर’ के सलीम
यादविंद्र शर्मा/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल ‘जोधा अकबर’ से ख्याति पाने वाले रवि भाटिया एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। रवि को कई सीरियलों के लिए ऑफर हैं। हालांकि वर्तमान में रवि भाटिया इंडोनेशिया में हैं और कई फिल्मों तथा सीरियलों में काम कर रहे हैं। रवि भाटिया मूलत: मंडी जिला के रिवालसर से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
‘जोधा अकबर’ में सलीम के किरदार में बेहतरीन अदाकारी कर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले रवि को पुन: छोटे पर्दे के कई सीरियलों के लिए ऑफर हैं। वहीं, बॉलीवुड की कम बजट की फिल्मों में हीरो के लिए भी ऑफर मिले हैं। हालांकि इन दिनों वह
विज्ञापन
इंडोनेशिया में हैं। दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रवि भाटिया भारत वापस लौटने का मन बना रहे हैं। पहले वह चल रहे प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं। इंडोनेशिया में भी रवि भाटिया को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। सीरियल बंद होने के बाद वह इंडोनेशिया शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
इधर, रवि ने अमर उजाला से कहा कि वह इंडोनेशिया में रहते हुए भारत व हिमाचल समेत अपने गृह क्षेत्र रिवालसर को बहुत मिस करते हैं। भारत आने का हमेशा मन करता है। उन्होंने बताया कि छोटे पर्दे व कम बजट वाली बॉलीवुड फिल्मों के कुछ ऑफर मिले हैं। इन पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। छोटे पर्दे के सीरियल में काम कर दर्शकों का मनोरंजन करना प्राथमिकता है।