गोवा में प्रदर्शित होगी हिमाचल के युवा कलाकार की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के युवा कलाकार गिरीश हरनोट की ओर से निर्देशित लघु फिल्म राम भरोसे का चयन गोवा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। हिमाचल की ओर से गोवा अंतरराष्ट्रीय उत्सव के लिए चयनित इस फिल्म में रंग कर्मियों केदार
ठाकुर और मुकेश लाखटा ने खूबसूरत अदाकारी की है। वहीं, मनवर राणा इस फिल्म के सह निर्देशक और संपादक हैं। इस फिल्म का फिल्मांकन पे लय ने अपने कैमरे में हिमाचल के मशोबरा में किया है।
स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है फिल्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित इस फिल्म को लोगों की ओर से सार्वजनिक और निजी स्थानों पर गंदगी फैलाने के मुद्दे को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे दुकानदार की है जो लोगों की ओर से गंदगी फैलाने से परेशान होकर जिस जगह गंदगी फैलाई जा रही है, वहां सफाई कर भगवान की फोटो लगा देता है।
भगवान की फोटो की वजह से लोग उस जगह गंदगी डालना बंद कर देते हैं। 17 से 19 जून तक गोवा के पणजी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हिमाचल की पहली फिल्म होगी, जिसका प्रदर्शन गोवा फिल्म महोत्सव में किया जाएगा।