{"_id":"598c68b64f1c1bf8248b49ba","slug":"rajput-sabha-gave-75-thousand-rupee-to-gulshan-for-pmt-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की मदद को आगे आई संस्था, अब होगा PMT का सपना साकार","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बेटी की मदद को आगे आई संस्था, अब होगा PMT का सपना साकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के गरीब परिवार से संबंध रखने वाली कुमारी गुलशन चौहान अब पीएमटी की कोचिंग ले सकेगी। पैसे की कमी के चलते परिजन छात्रा से कोचिंग नहीं करा पा रहे थे।
विज्ञापन
राजपूत सभा को जब इस छात्रा के बारे में जानकारी मिली तो परिजनों के साथ इस छात्रा को शिमला बुलाया और पढ़ाई करने के लिए 75 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
सभा ने छात्रा को आश्वस्त किया कि अगर पढ़ाई के लिए और पैसे की जरूरत पड़ती है तो सभा की ओर से यह राशि भी मुहैया कराई जाएगी। इस छात्रा का सपना डाक्टर बनना है।
विज्ञापन
प्रदेश राजपूत सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और संगठन सचिव बलवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि सभा समय-समय पर गरीब लोगों की मदद करती रही है।
संस्था कई मरीजों का उपचार करवा चुकी है। दर्जनों लोगों को पढ़ाई के लिए राशि दे चुकी है। हिमाचल के कमजोर लोग आगे बढ़ें, सभा इस पर आगे बढ़कर काम कर रही है।
विज्ञापन