{"_id":"5a9eaa494f1c1bbd218b6931","slug":"rajat-sharma-of-hamirpur-top-in-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इस युवा ने पंजाबी यूनिवर्सिटी में किया टॉप","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के इस युवा ने पंजाबी यूनिवर्सिटी में किया टॉप
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन (हमीरपुर)
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बेटे ने पंजाबी यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। विकास खंड नादौन के किटपल गांव के रजत शर्मा ने पंजाब विश्वविद्यालय में एमएससी रसायन विज्ञान में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
गोल्ड मेडल हासिल करने वाले रजत शर्मा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र खुशी की लहर है। अब विश्वविद्यालय की ओर से रजत इंग्लैंड में मेडिसिन विषय पर शोध करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
रजत के पिता डा. दौलत राम ने बताया बेटे को यह इनाम विश्वविद्यालय के 67वें दीक्षांत समारोह के दौरान उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल तथा फ्लाइंग सिख मिलखा सिंह की उपस्थिति में प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रजत बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार था। कक्षा नौ से लेकर विश्वविद्यालय स्तर की पढ़ाई तक उसे स्कॉलरशिप मिलती रही। चामुक्खा हाई स्कूल में मुख्य अध्यापिका रजत की माता बीना शर्मा ने बताया कि रजत की प्रारंभिक शिक्षा टिहरी स्कूल में हुई है।
इसके उपरांत जमा दो तक की पढ़ाई उसने हमीरपुर के एक निजी स्कूल से की। जमा दो की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसका दाखिला पंजाब विश्वविद्यालय में बीएससी ऑनर्स के लिए हुआ।
रसायन विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई रजत ने इसी सत्र में पूर्ण की है। इसमें उसने विश्वविद्यालय में प्रथम रैंक हासिल किया है। रजत की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।