फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajan Banyal Become lieutenant in army.

गांव का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, संघर्ष की कहानी बनी मिसाल

Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर) Updated Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rajan Banyal Become lieutenant in army.

हिमाचल के जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत बणी के गांव ठाणा का राजन बन्याल पुत्र स्वर्गीय राज कुमार सेना में लेफ्टिनेंट बना है। सामान्य परिवार से संबंधित राजन के पिता बीबीएमबी में वर्क मिस्त्री थे।

विज्ञापन


राजन की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय मॉडल स्कूल सुंदरनगर में हुई। राजन ने बताया कि जब वह जमा दो में पढ़ रहा था, उस दौरान नेवी के एक अफसर स्कूल में आए। उनसे प्रेरित होकर उसने सेना में भर्ती होने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसी दृढ़ निश्चय के चलते वर्ष 2011 में उसका एनडीए में चयन हो गया। एनडीए ट्रेनिंग के दौरान वर्ष 2012 में पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिस कारण उसे एनडीए की ट्रेनिंग बीच में ही छोडनी पड़ी और वह घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विपरीत परिस्थितियों में भी उसने हौसला नहीं हारा और इस दौरान अपनी स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की। राजन के परिवार में उसकी मां, दादा और एक भाई है। मां गृहिणी हैं और भाई बीबीएमबी में सर्वेयर है।


ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद राजन का चयन वर्ष 2016 में ओटीए में हो गया, जिसके बाद वह लेफ्टिनेंट बना। सोमवार को लेफ्टिनेंट बनकर घर लौटने पर राजन का परिवार सदस्यों व ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर परिवार वालों व ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed