{"_id":"5b0822444f1c1b946e8b4916","slug":"rahul-verma-of-dalash-kullu-selected-for-the-post-of-civil-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल के इस बेटे का सिविल जज के लिए हुआ चयन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के इस बेटे का सिविल जज के लिए हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो, दलाश(कुल्लू)
Updated Sat, 26 May 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बेटे का सिविल जज के लिए चयन हुआ है। दलाश के 25 वर्षीय राहुल वर्मा ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में सिविल जज की चयन परीक्षा पास कर ली है। राहुल वर्मा का कहना है कि इस परीक्षा के लिए प्रतिदिन आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई की।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली से कोचिंग ली थी। 24 मई को साक्षात्कार देने के बाद वे 25 मई को घर लौट रहे थे तो उन्हें परिणाम के बारे में पता चला। राहुल ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता, बहन और दादा को देते हैं।
विज्ञापन
राहुल वर्मा की दसवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में हुई। जमा दो विज्ञान संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रामपुर से की।
विज्ञापन
इसके बाद बीएससी डिग्री कॉलेज संजोली से की। राहुल के पिता गुलाब वर्मा जेबीटी अध्यापक हैं। माता रेखा वर्मा गृहिणी और बहन वर्षा वर्मा कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है।