फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Puneet Kumar of Himachal became sub-lieutenant in Indian Navy

भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने हिमाचल के पुनीत कुमार

Sun, 13 Dec 2020 10:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Dec 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Puneet Kumar of Himachal became sub-lieutenant in Indian Navy
पुनीत कुमार - फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले की ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत देलठ के टूटू गांव के पुनीत कुमार भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। पुनीत कुमार के पिता मीना राम कश्यप अध्यापक हैं और माता मीरा देवी गृहिणी हैं। पिता मीना राम कश्यप ने बताया कि पुनीत कुमार की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नागाधार से हुई है।

विज्ञापन


अप्रैल 2009 में सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर पुनीत सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए चयनित हुआ। उसके बाद कक्षा 6 से 12वीं तक पुनीत कुमार सैनिक स्कूल सुजानपुर से की। वर्ष 2017 में उसका चयन एनडीए के लिए हुआ। इसके बाद पुनीत ने भारतीय नौसेना अकादमी में 4 वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया और 28 नवंबर को अपना प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed