{"_id":"58510d0e4f1c1b8960649aa4","slug":"priyanka-patiyal-topper-in-kurukshetra-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टॉपर बनी हिमाचल की ये बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टॉपर बनी हिमाचल की ये बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र से संबंध रखने वाली होनहार छात्रा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमटेक की परीक्षा में सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। छात्रा के इस प्रदर्शन से घर परिवार, इलाके और जिला में खुशी का माहौल है। वहीं घुमारवीं मिनर्वा स्कूल में भी खुशी का माहौल है, क्योंकि छात्रा ने प्रारंभिक शिक्षा इसी स्कूल की है।
विज्ञापन
चोखणा गांव निवासी ओंकार सिंह पटियाल की बेटी प्रियंका पटियाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घुमारवीं के मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्राप्त की, उसके बाद बीटेक की शिक्षा चांदपुर स्थित शिवा इंजीनियरिंग कालेज से प्राप्त की। पढ़ाई के साथ-साथ प्रियंका गीता इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्निकल कालेज में बतौर शिक्षिका कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
नौकरी के साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी की। जिसमें उन्होंने इसी कालेज से एमटेक (जिओ टेक इंजीनियरिंग) में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियंका अपनी सफलता के लिए अपनी माता पुष्पा पटियाल की कड़ी मेहनत को श्रेय देती है।
विज्ञापन
क्योंकि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए बच्चों की पढ़ाई को सतत जारी रखा। वहीं मिनर्वा स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने भी प्रियंका की उपलब्धि पर उन्हें बधाई प्रेषित की है। वहीं शिवा इंजीनियरिंग कालेज के एमडी एवं जिला पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा ने भी प्रियंका को बधाई दी है।