‘सुल्तान’ के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी हिमाचल की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की कई बेटियां छोटे और बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही हैं। छोटे पर्दे पर कई टीवी सीरियलों में धमाल मचाने वाली प्रीतिका चौहान फिल्म ‘सुल्तान’ के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। प्रीतिका चौहान करसोग के मूल माहूनाग गांव की बेटी हैं। उनकी शादी सिरमौर के राजगढ़ में हुई है।
प्रीतिका इसी साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘देहली कांड’ में एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल दिसंबर माह में रिलीज होगी। प्रीतिका इससे पहले झमेला फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई थी। दर्शकों ने इस फिल्म में प्रीतिका के अभिनय को खूब पसंद किया था।
जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी प्रीतिका
प्रीतिका ने अमर उजाला के साथ बातचीत में बताया कि यह फिल्म दिल्ली में वर्ष 2012 में हुए निर्भया कांड पर आधारित है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म में जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका अहम रोल है। इन दिनों वह बिग मैजिक चैनल पर चल रहे बाल कृष्णा सीरियल में छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं।
प्रीतिका चौहान सलमान खान की फिल्म सुल्तान में भी काम कर चुकी हैं। प्रीतिका चौहान को तीन चैनलों से रियलिटी शो में जज के रोल के लिए ऑफर मिले हैं। इससे पहले वह सावधान इंडिया, मन में है विश्वास, सीआईडी, संकट मोचन हनुमान, नारायण नारायण सहित कई पापुलर सीरियलों में रोल कर चुकी हैं।