फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prince on aastha channel

आस्था चैनल पर नजर आएगा देवभूमि का बेटा

Mon, 18 Jul 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
prince on aastha channel

प्रदेश में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके बिलासपुर के 14 वर्षीय मास्टर प्रिंस कपिल अब आस्था चैनल पर नजर आएंगे। प्रिंस ने भजन रत्न प्रतियोगिता के दो राउंड पार कर ग्रीन कार्ड हासिल किया है। उनकी अगली प्रस्तुति हरिद्वार में होगी। इसमें बाबा रामदेव संगीत में योग के गुर सिखाएंगे। भजन सम्राट अनूप जलोटा निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


पतंजलि और अथ एंटरटेनमेंट की प्रतियोगिता का प्रसारण धार्मिक चैनल आस्था पर होगा। नौवीं कक्षा के छात्र प्रिंस ने चंडीगढ़ में प्रतियोगिता का ऑडिशन दिया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए निर्णायक मंडल ने उन्हें हरिद्वार के लिए एंट्री दी है। इससे पहले प्रिंस आपकी आवाज ही आपकी पहचान प्रतियोगिता में भी प्रथम रहे हैं।
विज्ञापन


प्रिंस चैनल 9 पर प्रसारित होने वाले हिमाचल गौरव प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसका फाइनल राउंड अगस्त में होगा। प्रिंस की ओर से गाए गए भजन का प्रसारण दूरदर्शन शिमला में हो चुका है। प्रिंस कपिल संगीत निदेशक परमजीत पम्मी और अनूप सिंह मस्ताना से संगीत की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता सुभाष ने बताया कि प्रिंस पांचवीं कक्षा से ही गायन में रुचि रखने लगे थे। इस पर उन्होंने प्रिंस को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करवाना शुरू किया। अब भजन रत्न प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गए हैं। रोजाना चार से पांच घंटे रियाज करते हैं। वह राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंचों पर प्रतिभा दिखा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed