फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pratibha jambal got Tanjin Norgay National Adventure Award

प्रतिभा जंबाल को मिला तेंजिन नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड

Wed, 26 Sep 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौहल (कुल्लू) Updated Wed, 26 Sep 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
pratibha jambal got Tanjin Norgay National Adventure Award

भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर कुल्लू की प्रतिभा जंबाल को तेंजिन नोर्गे एडवेंचर अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया। नाविक सागर परिक्रमा के लिए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिभा को नवाजा। 

विज्ञापन


प्रतिभा सागर परिक्रमा करने वाली छह महिला अफसरों के दल में शामिल थी। उन्होंने आईएनएस तारिणी में सवार होकर समुद्री रास्ते विश्व भ्रमण किया था। टीम ने कई मुश्किलों का सामना कर मिशन को पूरा किया। टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुवाई में छह सदस्य लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा
विज्ञापन


जंबाल, लेफ्टिनेंट कमांडर पी स्वाति, लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडापत्ति, लेफ्टिनेंट एस विजया देवी व लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता शामिल थीं। प्रतिभा के पिता रवि जंबाल, माता द्रोपता जंबाल ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान मिलने से कुल्लू के मौहल गांव में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, खेल मंत्री गोविंद ठाकुर, जिलाधीश यूनुस ने प्रतिभा को बधाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पूरी की परिक्रमा
टीम ने नाविक सागर परिक्रमा करीब 10 माह में 21600 नॉटिकल मील की दूरी तय कर पूरी की थी। इस दौरान टीम का पड़ाव ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमंटल, न्यूजीलैंड के लीटलीटोन, फॉकलैंड के पोर्ट स्टेनली, दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन व मॉरीशस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed