{"_id":"5d1ca4358ebc3e3cc16454a5","slug":"pratibha-chauhan-of-sirmaur-becomes-the-horticulture-development-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर की प्रतिभा चौहान बनीं उद्यान विकास अधिकारी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सिरमौर की प्रतिभा चौहान बनीं उद्यान विकास अधिकारी
Wed, 03 Jul 2019 06:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा चौहान
- फोटो : अमर उजाला
डीएवी नौहराधार से शिक्षा ग्रहण कर चुकी प्रतिभा चौहान ने उद्यान विकास अधिकारी बनकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभा चौहान वर्तमान में बड़ूसाहिब इटरनल विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसी पद पर कार्य करते हुए प्रतिभा ने लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित इस परीक्षा को पास किया।
विज्ञापन
इससे खुशी का माहौल है। प्रतिभा के पिता जयपाल चौहान चीफ वेटरनेरी फार्मासिस्ट से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता पदमा चौहान गृहिणी हैं। पति विनोद पुंडीर एयरफोर्स में सेवाएं दे रहे हैं। प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान, एसएमसी प्रधान नरेंद्र चौहान ने प्रतिभा चौहान को बधाई दी है।
विज्ञापन