फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   praful of mandi donated president bravery award amount

इस छात्र ने वीरता पुरस्कार के साथ मिली इनामी राशि को कर दिया दान

Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी) Updated Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
praful of mandi donated president bravery award amount

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार जीतने वाले इस छात्र ने इनामी राशि को दान कर दिया है।26 जनवरी 2017 को राष्ट्रपति से वीरता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले प्रफुल्ल सरकाघाट में लार्ड्स कान्वेंट स्कूल में रोल मॉडल से कम नहीं। 

विज्ञापन


वीरता पुरस्कार के साथ मिली इनामी राशि को प्रफुल्ल ने किडनी रोगी और अनाथ अश्राम में दान कर दिया। कुछ पैसे अपनी पढ़ाई के लिए बचाकर रखे हैं। इन दिनों प्रफुल्ल नौवीं कक्षा में पढ़ रहा है। उसके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक और माता गृहणी हैं। 
विज्ञापन


प्रफुल्ल जब सातवीं कक्षा का विद्यार्थी था तो उसने टूअर से लौटती हुई स्कूल बस को खाई में गिरने से बचाया था। बस में प्रफुल्ल के साथ 28 अन्य छात्र सवार थे। हादसे के दौरान शिक्षक और चालक पास ही दुकान में चाय पी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सम्मान मिलने के बाद से प्रफुल्ल सबकी नजर में अधिक जिम्मेवार हो गया है। लार्ड्स स्कूल के प्रधानाचार्य बलवंत बराड़ी का कहना है कि प्रफुल्ल अब पढ़ाई के प्रति और भी संजीदा हो गया है। 


राष्ट्रीय सम्मान मिलने के बाद सांसद मंडी, जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन ने भी उसे सम्मानित किया। प्रफुल्ल की माता गृहणी हैं। प्रफुल्ल ने अमर उजाला से कहा कि उसका सपना डाक्टर बनने का है। वह जनसेवा करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed