फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pooja thakur become sub inspector in police.

सब इंस्पेक्टर बनी सफाई कर्मचारी की बेटी, पूरा किया मां का सपना

Tue, 05 Jul 2016 01:07 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 05 Jul 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
Pooja thakur become sub inspector in police.
पूजा - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं जब मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किल से मुश्किल राह भी आसान हो जाती है। बुलंद हौसले ने सफाई कर्मचारी की बेटी को मां के सपने को साकार करने की ताकत दी। मंडी नगर परिषद में सफाई कर्मचारी बेटी पूजा ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन


मंडी की तल्याहड़ पंचायत के सन्यारड़ी निवासी पूजा ने कर्मचारी चयन आयोग की 16 पदों के लिए ली गई सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा में दसवां स्थान पाया है। पूजा ने सफलता का श्रेय अपनी माता सरला देवी को दिया है। उनके पिता की लगभग 15 साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वह भी नगर परिषद मंडी में सफाई कर्मचारी थे। तीन बहनों में सबसे छोटी पूजा ने मां के सपने को साकार कर दिखाया है। वह अपनी इस उपलब्धि को काफी नहीं मानती हैं। उनका सपना आईएएस अफसर बनने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा बोली, मंजिल अभी दूर है

Pooja thakur become sub inspector in police.

पूजा ने प्रारंभिक शिक्षा गर्ल्स स्कूल मंडी से पूरी की। इसके बाद वल्लभ कॉलेज से बीए, अंग्रेजी में एमए तथा डाइट मंडी से जेबीटी की। पूजा बीएड की पढ़ाई करने के साथ नागचला पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर तैनात हैं।

उन्होंने 162 अंक लेकर दसवां रेंक हासिल किया है। ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में पूजा ने सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। उनका सपना आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करना है। उन्होंने कहा कि मां ने हमेशा पढ़ाई के लिए सपोर्ट किया है।

इस कारण वह इस मुकाम तक पहुंची हैं, लेकिन अभी मंजिल दूर है। आईएएस की परीक्षा पास कर देश सेवा कर मां का सपना पूरा करना ही एक मात्र लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed