फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi Honoured Vegetable vendor daughter Topper in MSc Physics

सब्जी वाले की बेटी को पीएम ने इस उपलब्धि के लिए किया सम्मानित

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर) Updated Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Honoured Vegetable vendor daughter Topper in MSc Physics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर सब्जी विक्रेता की बेटी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। हिमाचल के हमीरपुर जिले की नगर पंचायत भोटा की पूनम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। साथ ही भारत सरकार की ओर से मिले निमंत्रण पत्र के बाद पूनम ने दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठाया। 

विज्ञापन


जिला हमीरपुर के एक सब्जी विक्रेता की बेटी ने बीते वर्ष कड़ी मेहनत और लग्न से एमएससी फिजिक्स में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उपतहसील भोटा की निवासी पूनम कानूनगो पुत्री पवन कानूनगो ने एमएससी फिजिक्स की परीक्षा में हिमाचल में प्रथम स्थान हासिल किया था। 

विज्ञापन

2000 में से लिए 1675 अंक

PM Narendra Modi Honoured Vegetable vendor daughter Topper in MSc Physics

पूनम ने 2000 अंकों में से 1675 अंक हासिल किए। छात्रा हमीरपुर कॉलेज में फिजिक्स एमएससी की छात्रा रही है। इस उपलब्धि के लिए छात्रा को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौजन्य से छात्रा को गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान दिया गया। 

छात्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। पूनम के पिता भोटा में सब्जी की दुकान करते हैं और माता रीता कानूनगो गृहिणी हैं। उसके दो भाई शिवा और सौरभ बीकॉम के छात्र हैं। वहीं छात्रा के पिता ने बताया कि छात्रा दिन भर पढ़ाई करती रहती थी। यह उसकी कड़ी मेहनत का फल है। इस मौके पर समस्त इलाका वासियों ने खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed