फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   playback singer mohit chauhan honoured with two international prizes

दुनियाभर में चमका हिमाचल का सितारा, मिले दो इंटरनेशनल अवार्ड

Wed, 31 Aug 2016 11:59 AM IST
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 31 Aug 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
playback singer mohit chauhan honoured with two international prizes
mohit chauhan

वॉलीबुड की दुनिया में अपनी मखमली आवाज देने वाले प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान ने दुनिया भर में अपनी आवाज का डंका बजा दिया है। जर्मनी में आयोजित डंफ-बामा म्यूजिक अवार्ड-2016 (बेस्ट एप्पल म्यूजिक अवार्ड) में मोहित चौहान ने दो अवार्ड हासिल किए हैं। बेस्ट मेल एक्ट और इंटरनेशनल मेल एक्ट अवार्ड लेकर मोहित ने संगीत की दुनिया में विश्व के 25 देशों के कलाकारों को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन


जर्मनी के हंबर्ग शहर में आयोजित इस अवार्ड में कुल 25 देशों के कलाकारों का चयन हुआ था। पहले संगीत और फिर वोटिंग के जरिए मोहित चौहान भी हंबर्ग में हुए फाइनल राउंड तक पहुंचे। वहां पर उन्हें मेल कैटागिरी में दो अवार्ड मिले। बकौल मोहित हिंदुस्तान को यह अवार्ड पहली बार मिला है। यह अवार्ड उसके जीवन में खास मायने रखते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोहित चौहान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के रहने वाले हैं। यह अवार्ड प्राप्त कर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। दूरभाष पर ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में अवार्ड मिलने की खुशी मोहित के लफ्जों में स्पष्ट महसूस की गई। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड के लिए उन्हें हिमाचल, भारत और दुनियाभर से वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने प्रशंसकों की बदौलत ही वह जर्मनी तक पहुंचे जहां उन्हें दो अवार्ड मिले। उन्होंने कहा कि अगले महीने तक  उनका नाहन आने का कार्यक्रम हैं। इस अवार्ड के लिए 25 देशों के कलाकार पहुंचे थे जिनमें स्पेन, अमेरिका, इंग्लैंड, रशिया आदि शामिल हैं। 27 अगस्त को उन्हें यह अवार्ड मिला।


शिवाय से है मोहित को उम्मीदें
प्लेबैक सिंगर मोहित यूं तो कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं लेकिन अजय देवगन अभिनीत शिवाय से उन्हें काफी उम्मीदें है। इस फिल्म का टाइट सांग उन्हीं ने अपनी सुरीली आवाज में पिरोया है। न ही शून्य न ही इकाय, मन में बसा शिवाय... गीत 11 सितंबर को रिलीज हो रहा है जिससे मोहित को उम्मीदें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed