{"_id":"5d46c5d58ebc3e6c901c1355","slug":"pankaj-becomes-assistant-commandant-passed-upsc-exam-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी की परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमांडेंट बने पंकज, परिवार में खुशी का माहौल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
यूपीएससी की परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमांडेंट बने पंकज, परिवार में खुशी का माहौल
Sun, 04 Aug 2019 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Aug 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उपमंडल के कठोगण निवासी पंकज ठाकुर (23) भारतीय अर्द्ध सैनिक बल में असिस्टेंट कमांडेंट चुने गए हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। इससे पहले पंकज ने छह बार एनडीए और सीडीएस की परीक्षा दी। हर बार साक्षात्कार से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
पंकज ने हार नहीं मानी और अपने दादा से मिली प्रेरणा पर आगे बढ़ते हुए अब अर्धसैनिक बल में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट कामयाबी हासिल की। पंकज के पिता जगदीश ठाकुर हिमाचल पुलिस में एएसआई हैं, जबकि माता रीता देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई अनुपम ठाकुर भारतीय वायुसेना में गरुड़ कमांडो के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
पंकज के चचेरे भाई मनोज ठाकुर हिमाचल पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। मनोज ठाकुर अपनी कविता ‘कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा’ से खासे चर्चित रहे हैं। पंकज के दादा भारतीय सेना से रिटायर हुए। उन्हें देखकर पंकज में भी देश सेवा का जज्बा बचपन से ही जाग गया था।
विज्ञापन