फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nitin in reality show indian idol 2018

इंडियन आइडल में नितिन की कामयाबी के लिए दुआओं का दौर शुरू

Fri, 07 Sep 2018 01:14 PM IST
विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Fri, 07 Sep 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Nitin in reality show indian idol 2018

रिएलिटी शो इंडियन आइडल के बीते दिनों हुए एपिसोड में परफॉर्मर ऑफ द डे रहे नितिन की कामयाबी के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। बेटे की कामयाबी के लिए परिजनों ने मन्नत मांगी है।

विज्ञापन


मुबारिकपुर निवासी नितिन के पिता राजिंद्र कुमार ने कहा कि अगर उनका बेटा रिएलिटी शो जीत जाता है तो वे परिवार सहित बाबा बालक नाथ और माता चिंतपूर्णी के दरबार में जाकर माथा टेकेंगे। उन्होंने बताया कि वे भी बेटे के लिए लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए खुद जगह-जगह जाकर होडिंग्स लगा रहे हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो इंडियन आइडल के अब तक हुए पांच एपिसोड में से नितिन दो बार परफॉर्मर ऑफ द वीक भी चुने गए हैं। शो के जज भी उनकी गायकी के कायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मशहूर बॉलीवुड गायक सोनू निगम और लेखक जावेद अख्तर ने भी नितिन की गायकी की जमकर प्रशंसा की है। नितिन इससे पहले भी रिएलिटी शो लिटिल चैंप के टॉप-3 में रहकर हिमाचल का नाम रोशन कर चुके हैं। नितिन की माता शशि बाला ने कहा कि उनके बेटे के लिए सभी लोगों के आशीर्वाद के साथ वोट की भी जरूरत है। 

सात किमी पैदल जाते थे संगीत सीखने
नितिन के पिता राजिंद्र कुमार ने बताया कि नंगल में डॉ. परमहंस आहुजा से नितिन ने पांच वर्ष तक संगीत सीखा। कई बार अंब से बस नहीं मिलने के कारण नितिन सात किलोमीटर पैदल सफर कर घर पहुंचते थे।

उन्होंने कहा कि संगीत के प्रति जुनून के चलते ही नितिन ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। नितिन के कामयाबी की ओर बढ़ते कदमों से मुबारिकपुर स्थित उनके घर में खुशी का माहौल है।


नितिन विदेशों में भी अपनी गायकी का हुनर दिखा चुके हैं। नितिन के पिता ने बताया कि प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक के साथ साउथ अफ्रीका जैसे देशों में भी नितिन कार्यक्रम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed