इंडियन आइडल में वाहवाही लूट रहे नितिन और अंकुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो इंडियन आइडल में अब मुकाबला कड़ा हो गया है। टॉप-9 प्रतिभागियों में सभी मुकाबले में कायम रखने के लिए कड़ी मेहनत कर एक दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश के दो युवा अंकुश भारद्वाज और नितिन भी मुकाबले में डटे हुए हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
दूसरी ओर, मुबारिकपुर गांव के नितिन ने इस शो में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, शो के सभी जज और विशेष रूप से कार्यक्रम में आने वाले सेलेब्रिटी नितिन की जमकर तारीफ कर चुके हैं। शिमला जिले के अंकुश भारद्वाज को भी खूब वाहवाही मिल रही है।
शनिवार को प्रसारित हुए कार्यक्रम आए बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल ने नितिन के साथ मजाक भी किया और उनकी गायकी की तारीफ की। कार्यक्रम के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद अब नितिन को वोट की दरकार है। इससे वह कार्यक्रम के अगले पड़ाव में पहुंच सके। नितिन के पिता राजिंदर कुमार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है।
वे अपने स्तर और सोशल मीडिया के माध्यम से नितिन के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सोनी लिव ऐप पर जाकर सभी लोग वोट कर सकते हैं। वहीं क्षेत्र के युवाओं में संजीव पराशर, अर्चित सोढी, अपूर्व, धैर्य शर्मा, तुषार, प्रणव शर्मा, उदय, लोहित, अर्शित और अरविंद आदि के अनुसार सोनी की ऐप पर एक व्यक्ति अपनी आईडी से 50 वोट कर सकता है।