फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nina chaudhary of himachal selected in india-a cricket team

बांग्लादेश के खिलाफ प्रदेश की दो बेटियां लगाएंगी चौके-छक्के

Wed, 22 Nov 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/सुंदरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/सुंदरनगर Updated Wed, 22 Nov 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
nina chaudhary of himachal selected in india-a cricket team

बांग्लादेश के खिलाफ 26 नवंबर से शुरू हो रही महिला क्रिकेट सीरीज में हिमाचल की दो बेटियां भी जलवे दिखाएंगी। चयनित इंडिया-ए टीम में हिमाचल की दो क्रिकेटरों का चयन हुआ है। भारतीय टीम में सुंदरनगर की नीना चौधरी और शिमला की तनुजा कंवर चौके छक्के लगाएंगी।

विज्ञापन



एचपीसीए ने दो महिला खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है। बांग्लादेश दौरे पर जा रही भारतीय महिला ए टीम 3 वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। सुंदरनगर के जुगाहन निवासी नीना वन-डे, जबकि तनुजा कंवर टी-20 फॉरमेट के लिए टीम में शामिल की गई हैं। टी-20 सीरीज में अनुजा पाटिल बतौर कप्तान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


वन-डे सीरीज के लिए चयनित टीम में एस. मेघना, नेहा तंवर, नुजहत परवीन विकेटकीपर, कविता पाटिल, प्रीति बोस, शिवांगी राज, देविका वैद्य, वीआर वनीथा, जेमिमा रोडीगरस, नीना चौधरी, मानसी जोशी, सुकन्या परीदा, प्रियंका प्रियादर्शनी और एमडी त्रिशुकामिनी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 व 28 नवंबर को वार्मअप मैच

nina chaudhary of himachal selected in india-a cricket team
नीना चौधरी - फोटो : File Photo

बांग्लादेश दौरे में भारतीय टीम 26 व 28 नवंबर को अलूर में वार्मअप मैच खेलेगी। 2 दिसंबर को पहला वन-डे, 5 को दूसरा, जबकि 7 को तीसरा वन-डे मैच होगा। सभी मैच हुबली में खेले जाएंगे।

टी-20 सीरीज का पहला मैच 12 दिसंबर, दूसरा 14 दिसंबर और तीसरा व आखिरी मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मैच बेलगम में खेल जाऐंगे।

टी-20 सीरीज में होंगी ये खिलाड़ीं
टी-20 सीरीज के लिए एस. मेघना, तनुजा कंवर, तान्या भाटिया विकेटकीपर, स्वागतिका रथ, पूजा, सोनी यादव, रमैया एस. डोली, डी. हेमलता, मेघना सिंह, राधा यादव, तरुन्नुम पठान, देविका वैद्य, वीआर वनीथा, जेमिमा रोडीगरस।

पहले भी कई खिताब जीत चुकी है नीना

nina chaudhary of himachal selected in india-a cricket team
तनुजा कंवर - फोटो : File Photo

सुंदरनगर (मंडी)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के संयुक्त सचिव रविकांत जम्वाल ने बताया कि नीना चौधरी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसके पिता मस्तराम पूर्व सैनिक हैं और माता कांता देवी गृहिणी हैं। इससे पूर्व नीना अंडर-19 और अंडर-23 क्रिकेट टीम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

वर्ष 2016-17 में नीना चौधरी ने देश में आयोजित घरेलू क्रिकेट में 9 मैचों में 4 बार नाबाद रहते हुए एक शतक की मदद से 348 रन बनाए थे। जो देश में एक सीजन में घरेलू क्रिकेट में महिला वर्ग में सबसे अधिक रन थे। वह हिमाचल की ओर से पहली महिला क्रिकेटर है, जिसने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक (103 रन नाबाद) बनाया है।

इससे पहले वह महिला विश्व कप के लिए आयोजित इंडिया कैंप में भी चयनित हुई थी। लेकिन उस दौरान राष्ट्रीय टीम में चयन नहीं हुआ था।

नीना चौधरी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पूर्व में रहे कोच रविकांत जम्वाल, वर्तमान कोच पुष्पांजलि और गीता मेहता के मार्गदर्शन को दिया है। इधर, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा और सचिव प्रवीण सेन ने नीना चौधरी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed