{"_id":"5c124b3342c7925d211d2771","slug":"neha-sharma-will-represent-himachal-at-republic-day-parade-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी नेहा शर्मा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
गणतंत्र दिवस परेड में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी नेहा शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय अर्की की एनएसएस की स्वयंसेवी नेहा शर्मा का चयन नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। नेहा कैंप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से अर्की महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
इससे पूर्व इस छात्रा ने सुंदरनगर महाविद्यालय में राज्य स्तरीय एनएसएस परेड में भाग लिया। उसके बाद अजमेर में हुए प्रीआरडी कैंप में भी भाग लिया था। अजमेर प्री आरडी कैंप से छात्रा का चयन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ रीता शर्मा और शिक्षकों ने नेहा शर्मा को बधाई दी है। नेहा शर्मा राजकीय महाविद्यालय अर्की की केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष भी हैं। साथ ही अर्की महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के दो स्वयंसेवी कुमारी स्मृति भार्गव और खेमचंद एनएसएस के राजस्थान मेगा कैंप में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
यह राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में चल रहा है। नेहा शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में उनका चयन होने के लिए वे एनएसएस के प्रभारी डॉ सुनील चौहान की विशेष रूप से आभारी रहेंगी।