फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neha Senni in France International Fashion Week.

हिमाचल की इस बेटी ने फ्रांस में बिखेरे फैशन के जलवे

Sat, 05 Nov 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 05 Nov 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
Neha Senni in France International Fashion Week.

हिमाचल के ऊना की मॉडल नेहा सैनी ने फ्रांस में हुए अंतरराष्ट्रीय फैशन वीक में प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह अंतरराष्ट्रीय फ्रेंच, यूरोपियन, इंडियन फैशन वीक फ्रांस के एफिल टॉवर के पास हुआ। अक्तूबर माह के अंत में फ्रांस में हुए इस अंतरराष्ट्रीय फैशन शो में फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम, इटली, दक्षिण अफ्रीका और भारत समेत कई देशों की मॉडल्स और डिजाइनर्स ने भाग लिया।

विज्ञापन

 
फैशन की दुनिया के इतिहास में पहली बार फ्रांस के एफिल टॉवर के पास इस शो का आयोजन किया गया है। शो में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मॉडल नेहा सैनी ऊना के त्यूड़ी गांव से संबंधित है। लेकिन वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही है।
विज्ञापन


नेहा ने साल 2012 में फैशन की दुनिया में कदम रखते ही मिस हिमालय का खिताब जीता। इसके बाद नेहा की साल 2013 में शादी हो गई। लेकिन इसके बाद भी उनके पति अजयपाल सिंह और ससुराल से अन्य परिजनों ने उनकी हौसलाअफजाई करते हुए अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके चलते उन्होंने दिल्ली में 2014 में ही समर क्वीन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब 2016 में उन्हें फ्रांस में हुए अंतर्राष्ट्रीय फैशन शो के लिए चुना गया। नेहा को इस शो में भाग लेने का मौका इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी के चेयरमैन रत्नदीप लाल ने दिया। शो के आयोजक सतीश रैड्डी और लिजा वर्मा थे। नेहा ने इस फैशन शो में भाग लेने को अपने जीवन और कैरियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने फैशन वीक में डिजाइनर शिल्पा रैना बद्गहल के लिए शो टॉपर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed