हिमाचल की इस बेटी ने जीता मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स-2018 प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी को मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड खिताब से नवाजा गया है। शिमला में आयोजित इस प्रतियोगिता में नेहा चौधरी को मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। गरीबी और भुखमरी के थीम पर आधारित मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स प्रतियोगिता में नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
जबकि, मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का खिताब साउथ अफ्रीका की सौम्य इब्राहिम ने अपने नाम किया। बिलासपुर के ऋषिकेश गांव की ने दूसरे नंबर पर रहते हुए मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड बनी। प्रतियोगिता के दौरान नेहा ने मार्मिक नाटक भी प्रस्तुत किया।
इसे देख उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए। नेहा ने कैटवॉक पर भी खूब तालियां बटोरीं। वहीं नेहा ने बताया कि मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का खिताब हासिल न करने की उन्हें थोड़ी मायूसी है। लेकिन मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद वह बेहद खुश हैं।
खिताब हासिल करने के बाद नेहा ने ये कहा
प्रतियोगिता में वॉलीबुड अभिनेत्री सोनल मोंटारियो ने जज की भूमिका निभाई। नेहा ने अमन गांधी फिल्म प्रोडेक्शन का आभार प्रकट किया है। नेहा का कहना है कि इनके माध्यम से हिमाचल की बेटी को अंतरराष्ट्रीय मॉडल के समक्ष मॉडल के रूप में पहचान मिली है।
इससे पहले नेहा द हिमालय ब्यूटी वर्ष 2017 का खिताब, मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2017 का अवार्ड भी जीता चुकी है। वहां से नेहा का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 के लिए हुआ था। इसमें नेहा ने मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब हासिल किया है।