{"_id":"5ba1fa8c867a557f6149cdf1","slug":"national-adventure-award-to-lieutenant-commander-pratibha-jamwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटी को मिलेगा नेशनल एडवेंचर अवार्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की बेटी को मिलेगा नेशनल एडवेंचर अवार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
lieutenant commander pratibha Jamwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सागर परिक्रमा के लिए हिमाचल की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जंबाल को तेंजिन नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से नवाजेगा। 25 सितंबर को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में समारोह होगा। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुल्लू की बेटी को तेंजिन नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से नवाजेंगे। बेटी को अवार्ड मिलने पर परिजन बेहद खुश हैं। गांव मौहल में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
प्रतिभा जंबाल भारतीय नौसेना की 6 सदस्यीय टीम का हिस्सा रही हैं। इन्होंने समुद्र के रास्ते सागर परिक्रमा की थी। आईएनएस तारिणी में सवार होकर समुद्री रास्ते विश्व का चक्कर काटना किसी रोमांच से कम नहीं था। समुद्र रास्ते के परिक्रमा के दौरान टीम को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन सभी महिला अफसरों ने सागर परिक्रमा पूरी कर समाज में महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिभा जंबाल सहित अन्य टीम तारिणी को सागर परिक्रमा पूरी करने के लिए विशेष रूप से बधाई दी थी। इसी कड़ी में तेंजिन नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से प्रतिभा जंबाल को नवाजा जा रहा है। प्रतिभा के पिता रवि जंबाल बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महिला सशक्तीकरण सम्मान से प्रतिभा को सम्मानित कर चुके हैं। अब युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से सम्मान मिलना कुल्लू जिले के लिए भी गर्व का विषय है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के डायरेक्टर थंगलेमलियन की ओर से प्रतिभा को पत्र भेजकर सम्मान समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया है।