फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nati King Kuldeep Sharma Interview for song Bathan

पहले कुलदीप शर्मा ने गाया, फिर कुरुक्षेत्र फिल्म में आया ‘बांठण’

Mon, 05 Nov 2018 12:27 PM IST
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Mon, 05 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Nati King Kuldeep Sharma Interview for song Bathan

महासवीं बोली की नाटी के मशहूर गायक कुलदीप शर्मा की पहाड़ी एलबम धमाका-2018 को दो माह के भीतर 25 लाख व्यू मिल चुके हैं, जबकि रूमतिये ऑडियो गीत को डेढ़ करोड़ से अधिक दर्शक देख चुके हैं। कुलदीप अपने ऑडियो व वीडियो गीतों को यू-ट्यूब के अलावा अपने निजी चैनल हिमाचल सावर पर भी डालते हैं।

विज्ञापन


यहां दर्शक उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। नालागढ़ में यह बात कुलदीप शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार है कि उनके गीतों को खूब सराहा जा रहा है। 100 से अधिक हिट लोकगीतों और इतनी ही एलबम निकालने वाले कुलदीप ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2002 से अपने कॅरिअर की शुरुआत की। कुलदीप शर्मा ने कहा कि उनका बांठण चली जातरे-जातरे गीत को बॉलीवुड फिल्म कुरुक्षेत्र में भी इस्तेमाल हुआ है, जिसे गायक सुखविंदर ने अपनी आवाज दी है।  
विज्ञापन


हिमाचल के लोगों ने ही नहीं, बल्कि कई प्रदेशों के लोगों ने उन्हें प्यार दिया है। देश के कोने-कोने में स्टेज शो कर चुके हैं। दर्शकों की मांग पर जल्द वे अपने नए गीतों को लेकर आएंगे। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उन्हें पहले की तरह ही खूब प्यार देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक वो दौर था जब गीतों की कैसेट व एलबम बाजार में आती थी। इनके एवज में कलाकारों को रॉयल्टी मिलती थी, लेकिन आज का भी यह दौर है कि जब कलाकार अपने गीत तो गाते हैं, लेकिन उन्हें यू-टयूब पर अपलोड करके लाइक के माध्यम से काम चला रहे हैं। आज हिमाचली गीतों ने देश में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। हिमाचल में भी फिल्म सिटी का निर्माण होना चाहिए। 

हिमाचल के नाम से अपना हो हिलीबुड: कुलदीप
कुलदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल की हसीन वादियों का बॉलीवुड हमेशा ही कायल रहा है। यहां कई जगह फिल्मों की शूटिंग होती है। बॉलीवुड, टॉलीवुड, पॉलीवुड के बाद हिमाचल के नाम से भी अपना हिलीवुड होना चाहिए।


कहा कि सरकार हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, लेकिन यहां फिल्म सिटी के निर्माण से हिमाचली संस्कृति को और अधिक प्रचार प्रसार में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed