फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   muskan chauhan of shimla will do MBA at IIM Ahmedabad

शिमला की मुस्कान आईआईएम अहमदाबाद में करेंगी एमबीए

Mon, 17 May 2021 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 May 2021 09:20 PM IST
सार

मुस्कान ने दसवीं तक की पढ़ाई कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी से की। इसके बाद डीएवी लक्कड़ा बाजार से नॉन मेडिकल में बारहवीं की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
muskan chauhan of shimla will do MBA at IIM Ahmedabad
मुस्कान चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की मुस्कान चौहान का आईआईएम अहमदाबाद में एमबीए कोर्स के लिए चयन हुआ है। बेटी की उपलब्धि पर परिजन फूले नहीं समा रहे।  वर्तमान में मुस्कान नोयडा के शिवनादर यूनिवर्सिटी से बीएससी इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही हैं। अंतिम सेमेस्टर का परिणाम अभी आना बाकी था। मुस्कान ने राष्ट्रीय स्तर के नामी मैनेजमेंट संस्थानों के लिए हुए केट-2020 को उत्तीर्ण करने के बाद नवंबर माह में हुए साक्षात्कार में भाग लिया । इसके बाद इनका चयन हुआ है।

विज्ञापन


मुस्कान के पिता सुरेंद्र चौहान संजौली कॉलेज में गणित के प्रवक्ता हैं और माता डॉ. अनिता चौहान स्कूल लेक्चरर हैं। बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी ने लॉकडाउन के समय का भरपूर उपयोग कर केट-2020 के लिए दिन-रात मेहनत की थी। आज उसका मैनेजमेंट के इस नामी संस्थान में चयन हुआ है। उसका सपना साकार हुआ। बेटी की सफलता पर उन्हें नाज है। मुस्कान ने दसवीं तक की पढ़ाई कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी से की। इसके बाद डीएवी लक्कड़ा बाजार से नॉन मेडिकल में बारहवीं की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed