फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mrs international tourism queen kalpna from manali

मिसेज इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही देवभूमि की बेटी

Thu, 30 Nov 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/केलांग Updated Thu, 30 Nov 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
mrs international tourism queen kalpna from manali

चीन के शंघाई आयोजित में मिसेज इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन-2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही मनाली की कल्पना ठाकुर ने देश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में कल्पना ने फाइनल राउंड में स्थान बना लिया है। मनाली की बहू और लाहौल की बेटी ने मिसेज मनाली से अपना सफर शुरू किया और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। 
विज्ञापन


चीन के शंघाई में चल रही सौंदर्य प्रतियोगिता के क्लासिक मिसेज इंटरनेशनल टूरिज्म कैटेगरी में लाहौल-स्पीति की कल्पना ठाकुर अपनी प्रतिभा दिखा रही है।

इस स्पर्धा में एशिया के करीब तीस देशों की सुंदरियां कैटवॉक करेंगी। लाहौल-स्पीति के चौखंग गांव की कल्पना इससे पहले बंगलूरू में आयोजित मिसेज इंडिया क्लासिक टूरिज्म का खिताब अपने नाम कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशे से पर्यावरणविद और समाजसेविका कल्पना महिलाओं के लिए रोल मॉडल बन चुकी है। आयोजकों का दावा है कि कल्पना भारत की पहली जनजातीय महिला है जो सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रही है। 

सुंदरियों के सिर सजी कुल्लवी टोपियां

mrs international tourism queen kalpna from manali

शंघाई से अमर उजाला से बातचीत में कल्पना ने बताया कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं के जरिये वह कई सालों से स्वच्छता, पर्यावरण, ट्रैफिक समस्या और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक और पारिवारिक दंश झेल रही महिलाओं को अपनी

आंतरिक ताकत का एहसास दिलाकर चुनौतियों से लड़ना सिखा रही हैं। कल्पना अपनी कामयाबी का श्रेय पति प्रेम ठाकुर को देती हैं। बैंक की नौकरी छोड़कर प्रेम ठाकुर हर मोड़ पर कल्पना का साथ देते हैं। 

कुल्लवी टोपी ने चीन में अपना धमाल मचा दिया है। प्रतियोगिता में भाग ले रहीं 30 महिलाओं के सिर कुल्लवी टोपियां सजी हुई हैं।

इधर, भुट्टिको के चेयरमैन व पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कुल्लवी टोपी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होने पर खुशी जाहिर की है और कल्पना को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed