फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mother daughter and son participated in half marathon

हाफ मैराथन में एक साथ दौड़े मां, बेटा और बेटी, लहराया जीत का परचम

Tue, 26 Sep 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 26 Sep 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
mother daughter and son participated in half marathon

रन अंगेस्ट ड्रग एब्युज को लेकर चंडीगढ़ में आयोजित पंजाब हाफ मैराथन में नाहन के तीन धावकों ने पंजाब में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर हिमाचल का नाम चमकाया। खास बात यह है कि तीनों एथलीटों का रिश्ता मां-बेटे और बेटी का है। 

विज्ञापन


अपने दो छोटे बच्चों के साथ दौड़ी मां ने पंजाब में भी अपनी छाप छोड़ी। जी हां, नाहन कन्या स्कूल में इतिहास की प्रवक्ता सीमा परमार ने चंडीगढ़ में अपनी 11 साल की बेटी हर्षिता और साढ़े आठ साल के समर के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


24 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर एक स्थित क्लब से शुरू हुई 21 किलोमीटर की दौड़ में सीमा परमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच किलोमीटर की दौड़ में नाहन में छठी कक्षा में पढ़ने वाली हर्षिता ने भी तीसरा रैंक हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पांच किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे समर ने दूसरा स्थान हासिल किया। यही नहीं, 17 सितंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पिनकाथन में सीमा परमार व बेटी हर्षिता ने फिनिशर का अवार्ड हासिल किया। 

पिनकाथन भारत की महिला मेराथन है, जिसमें महिलाएं और बच्चियां ही भाग ले सकती हैं। इससे पहले भी सीमा परमार देहरादून व शिमला के मशोबरा में आयोजित मेराथन में जिला सिरमौर का नाम रोशन कर चुकी हैं।


मां के साथ बच्चे भी दे रहे कड़ी परीक्षा
सीमा परमार ने बताया कि बच्चों में अभी से जीतने का जज्बा पैदा करना उनका मुख्य लक्ष्य है। इससे न केवल बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। बल्कि बच्चों में आगे बढ़ने की भी प्रेरणा मिलती है। इसके लिए बच्चों को कड़ी परीक्षा से गुजरना होता है। जेवलिन स्पर्धा में भी सीमा देश व विदेशों में सिरमौर का नाम चमका चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed