फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monish Ali of Sirmaur got second position in reality show

हिमाचल के इस बेटे की पेंटिंग ने मोहा हर किसी का दिल

Sat, 28 Jul 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 28 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Monish Ali of Sirmaur got second position in  reality show
Monish Ali

किसमें कितना है दम रियलिटी शो के सीजन-3 में सिरमौर के मोनीश अली ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। पेंटिंग प्रतियोगिता में मोनीश हिमाचल में अव्वल रहने के साथ दूसरे राज्यों के सैकड़ों प्रतिभागियों में भी दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


नाहन के रानीताल निवासी मजहर अली के 11 वर्षीय बेटे मोनीश अली ने प्रकृति के सौंदर्य पर ऐसी अद्भुत कलाकृति उकेरी कि पेंटिंग देखने वाले भी उनके कायल हो गए। ड्राइंग पेंटिंग में मोनीश पूरे हिमाचल में प्रथम रहे। पंजाब और हरियाणा में मोनीश अली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस उपलब्धि से चंडीगढ़ में हिमाचल का नाम रोशन हुआ है। नाहन के एसवीएन स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले मोनीश अली की प्रतिभा ने ग्रैंड फिनाले में उपस्थित दर्शकों का भी दिल जीत लिया। मोनीश ने इस प्रतियोगिता में 6 मुकाबलों का सामना कर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आखिरी मुकाबले में मोनीश अली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ा मुकाबला दिया। मोनीश ने पेंटिंग करने का हुनर अपने पापा मजहर अली से सीखा है।


मोनीश ने अब इसे अपना शौक बना दिया है। मोनीश ने बताया कि वह अपने पापा से फाइन आर्ट, पॉट्रेट, सिनरीज और मॉडर्न आर्ट का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।

वे भविष्य में डॉक्टर बनने के साथ अपने पिता से सीखे इस हुनर को वह आगे बढ़ाना चाहते हैं।मोनीश की इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। मोनीश ने अपनी सफलता का श्रेय पिता मजहर अली को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed