फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monika thakur will participate in republic day parade

बेटियों का गणतंत्रः राजपथ पर परेड में हिस्सा लेंगी हिमाचल की ये बेटी

Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
monika thakur will participate in republic day parade

हिमाचल की बेटी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगी। राजकीय महाविद्यालय ऊना की एनसीसी कैडेट मोनिका ठाकुर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगी। मोनिका ऊना जिले के सोहारी गांव से संबंध रखती हैं। 

विज्ञापन


मौजूदा समय में वह महाविद्यालय ऊना में बीएससी द्वितीय की छात्रा हैं। कॉलेज प्राचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि मोनिका बहुत मेहनती छात्रा हैं। वह गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर काफी उत्साहित हैं। मोनिका ने यह मुकाम अपने परिश्रम से हासिल किया है। 
विज्ञापन


छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी ऊना से 10 कैडेट का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए किया गया था। इनमें केवल मोनिका ठाकुर ही दिल्ली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए जगह बना पाई हैं। छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी कमानाधिकरी ने मोनिका को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य एनसीसी कैडेट को मोनिका से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजकीय महाविद्यालय ऊना और छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी के समस्त स्टाफ ने मोनिका को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed