वाह बेटी! सेनी मेडिकल कोर में कैप्टन बनी हिमाचल की मोनिका
हिमाचल की बेटी ने प्रदेश का सिर फख्र से ऊंचा किया है। प्रदेश की बेटी सेना में कमीशन हासिल कर कैप्टन बनी है। कांगड़ा जिले के खुंडियां के लाहडू (बारीकलां) के सूबेदार मेजर रमेश चंद राणा की बेटी ने सेना में कमीशन हासिल कर देश भर में हिमाचल का नाम
रोशन किया है। 24 वर्षीय डॉ. मोनिका राणा ने भारतीय मेडिकल कोर में कैप्टन पद की शपथ ली। मोनिका ने बताया कि इसके लिए उसने खूब मेहनत की।
बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना
इससे पूर्व मोनिका ने 19 साल की आयु में मेडिकल की परीक्षा पास कर आर्मी कॉलेज मेडिकल साइंस दिल्ली कैंट से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद दो जून को भारतीय मेडिकल कोर से पास आउट हुई हैं। अब मोनिका आर्मी बेस अस्पताल दिल्ली कैंट में अपनी सेवाएं देंगी।
मोनिका के पिता सूबेदार मेजर लिपिक रमेश चंद ने बताया कि मोनिका का बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना था। इसी सपने को साकार करने के लिए उसने दिन-रात मेहनत की। मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल योल कैंट से की।