फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monika rana captain in army medical core

वाह बेटी! सेनी मेडिकल कोर में कैप्टन बनी हिमाचल की मोनिका

Tue, 07 Jun 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 07 Jun 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
monika rana captain in army medical core
माता-पिता के साथ मोनिका। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटी ने प्रदेश का सिर फख्र से ऊंचा किया है। प्रदेश की बेटी सेना में कमीशन हासिल कर कैप्टन बनी है। कांगड़ा जिले के  खुंडियां के लाहडू (बारीकलां) के सूबेदार मेजर रमेश चंद राणा की बेटी ने सेना में कमीशन हासिल कर देश भर में हिमाचल का नाम

विज्ञापन


रोशन किया है। 24 वर्षीय डॉ. मोनिका राणा ने भारतीय मेडिकल कोर में कैप्टन पद की शपथ ली। मोनिका ने बताया कि इसके लिए उसने खूब मेहनत की।

बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना

monika rana captain in army medical core
मोनिका - फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व मोनिका ने 19 साल की आयु में मेडिकल की परीक्षा पास कर आर्मी कॉलेज मेडिकल साइंस दिल्ली कैंट से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद दो जून को भारतीय मेडिकल कोर से पास आउट हुई हैं। अब मोनिका आर्मी बेस अस्पताल दिल्ली कैंट में अपनी सेवाएं देंगी।

मोनिका के पिता सूबेदार मेजर लिपिक रमेश चंद ने बताया कि मोनिका का बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना था। इसी सपने को साकार करने के लिए उसने दिन-रात मेहनत की। मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल योल कैंट से की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed