{"_id":"5cec03aebdec2207194b10df","slug":"mohit-awasthi-of-kangra-becomes-lieutenant-in-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में लेफ्टिनेंट बने कांगड़ा के मोहित अवस्थी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सेना में लेफ्टिनेंट बने कांगड़ा के मोहित अवस्थी
Tue, 28 May 2019 09:53 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, योल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, योल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 May 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
मोहित अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
नरवाणा बाजार के मोहित अवस्थी ने भारतीय जल सेना में बतौर लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। वे कोची में सेवाएं देंगे। रविवार को केरल में जल सेना अकादमी में उन्होंने ट्रेनिंग पूरी कर ली। मोहित ने सेक्रेट हार्ट स्कूल सिद्घपुर से 2014 में जमा दो की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से 2018 में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसी बीच मोहित ने कमीशन की परीक्षा के लिए भी आवेदन किया था। पिता आटा चक्की की मशीन संचालित करते हैं। मोहित की माता मोनिका शर्मा गृहिणी हैं। 80 साल की दादी जगदंबा देवी मोहित की इस उपलब्धि से फूले नहीं समां रही हैं।
विज्ञापन