रियलिटी शो की निदेशक बनी देवभूमि की बहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंकर और निर्देशन के दम पर भवारना की बहू ने परिवार के साथ इलाके का नाम रोशन किया है। मल्टी टैलेंटेड मिजाज बख्शी गिल ने छह साल में ही अपनी प्रतिभा के दम पर पंजाबी चैनल एमएच-वन पर धमाल मचा दिया था।
निर्देशन के अलावा दर्शक मिजाज की एंकरिंग के भी कायल हैं। इस मुकाम और सफलता तक पहुंचने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन, उन्होंने कभी मुड़ कर पीछे नहीं देखा। मिजाज की शादी भवारना के बख्शी परिवार में नितिन से हुई है।
सात गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं मिजाज
शादी से पहले अपने लक्ष्य को हासिल करने में कई बार आई विपरीत परिस्थितियों में उनके माता-पिता ने उनका हौसला बढ़ाया। मिजाज का कहना है कि उनके मायके पंजाब के अमृतसर के एक छोटे से गांव ढाटियां में हैं। पिता मिल्खा सिंह गिल फौज से सेवानिवृत हैं और मां परमजीत कौर गृहिणी हैं।
स्नातक की पढ़ाई करने के साथ वह स्कूल के समय बेस्ट एथलीट रही। बकौल, मिजाज वह राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स में विभिन्न स्पर्धाओं में सात गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा मिजाज को गिद्दा में भी महारत हासिल है। मिजाज बताती हैं कि दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो असंभव कुछ नहीं होता।
हिमाचल में काम करना चाहती हैं मिजाज
वह 2010 में एमएच-वन पंजाबी चैनल से जुड़ीं और आज वह 26 साल की उम्र में इस चैनल में चल रहे दो रियलिटी शो ‘निडर’ और ‘निक्की आवाज पंजाब दी’ में बतौर निर्देशक काम कर रही हैं।
मिजाज निर्देशन के अलावा इन्हीं कार्यक्रमों में एंकरिंग का काम भी बखूबी निभा रही हैं। इससे पहले मिजाज लाइव शो यादां तेरियां को होस्ट करती थीं।
व्यस्तता के बावजूद भवारना आईं मिजाज पालमपुर की वादियों से बेहद प्रभावित हैं। प्रदेश में मौका मिले तो वह हिमाचल में काम करना चाहती हैं। अभी मंजिल दूर है, उसे एक बड़ा निर्देशक बनना है।