{"_id":"5e0852c58ebc3e88195bb5bc","slug":"mitali-seth-crowned-miss-india-khadi-first-runner-up-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया खादी प्रतियोगिता की प्रथम रनरअप रहीं मिताली","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मिस इंडिया खादी प्रतियोगिता की प्रथम रनरअप रहीं मिताली
Sun, 29 Dec 2019 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर की मिताली सेठी ने मिस इंडिया खादी-2019 प्रतियोगिता में प्रथम रनरअप रहकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का समापन गोवा स्थित गोवा इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। इसमें पूरे देश से कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
मिस इंडिया खादी 2019 प्रथम रनर-अप का क्राउन अंजू मोदी डिजाइनर सेलिब्रिटी ने पहनाया। कार्यक्रम में मॉडल प्रतिभागी के रूप में भाग लेने के लिए सभी लड़कियों को 10 सोशल टास्क करने अनिवार्य होते हैं। इसमें गरीबों को खाना खिलाना, अनाथालय एवं हॉस्पिटल में सहयोग करना, ट्रैफिक पुलिस की सहायता इत्यादि हैं।
विज्ञापन
इसके उपरांत ही वे कार्यक्रम में प्रतिभागिता कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य देश में निर्मित होने वाले परिधानों जैसे खादी, सिल्क इत्यादि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है और साथ ही हस्तशिल्प इत्यादि पर काम कर रहे लोगों को प्रोंमोट करना है।
विज्ञापन
इससे पहले मिताली ने मिस कार्निवाल मनाली में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बिलासपुर के व्यास उत्सव में प्रतिभागी के तौर पर भाग लेने के उपरांत गायकी, नृत्य एवं अनेक प्रतिभाओं में अपने नाम का परचम लहराया तथा मिस व्यास-2012 की उपाधि हासिल की।