फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   miss north india princess prajol in finalist

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के ताज की दौड़ में हिमाचल की बेटी

Thu, 22 Feb 2018 01:57 PM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 22 Feb 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
miss north india princess prajol in finalist

सौंदर्य प्रतियोगिता डाबर आंवला मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के फाइनलिस्ट में हिमाचल की युवती प्राजोल ने जगह बना ली है। वे हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले से संबंध रखती हैं। विंटर कार्निवाल मनाली से मॉडलिंग में कदम रखने वाली प्राजोल विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस मुकाम तक पहुंची हैं।

विज्ञापन


लाहौल घाटी के छोटे से गांव ढवांशा में साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली प्राजोल की प्रारंभिक पढ़ाई लाहौल घाटी में ही हुई है। वर्तमान में चंडीगढ़ से बीएससी कर रही हैं। वे विंटर कार्निवाल में विंटर क्वीन सौंदर्य प्रतियोगिता में टॉप 10 तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


सौंदर्य प्रतियोगिता में प्राजोल हिमाचल से एकमात्र प्रतिभागी हैं। पढ़ाई के साथ मॉडलिंग जगत में किस्मत आजमा रहीं प्राजोल ने चंडीगढ़ में 137 प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के फाइनालिस्ट में जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि से घाटी में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी की युवतियों के लिए बनेंगी प्रेरणा
लाहौल घाटी की युवतियां मॉडलिंग जगत से बेहद दूर हैं। ऐसे में प्राजोल का यह कदम अन्य युवतियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। उनके पिता हरि चंद किसान हैं। माता प्रमिला गृहिणी हैं। पिता हरि चंद का कहना है कि बेटी पढ़ाई के साथ मॉडलिंग में भी नाम कमा रही है। उन्हें बेटी पर नाज है। 

मॉडलिंग में कॅरियर देख रहीं प्राजोल
प्राजोल ने कहा कि वे मॉडलिंग को अपने कॅरियर के रूप में देखती हैं। इसके लिए प्रयासरत हैं। माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने प्राजोल की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। कहा कि लाहौल-स्पीति की बेटियां हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं।


28 फरवरी को होगा ग्रैंड फिनाले
होटल हयात रीजेंसी लखनऊ में 28 फरवरी को ग्रैंड फिनाले में प्राजोल अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। टॉप 12 में से ही एक प्रतिभागी को मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस ताज पहनाया जाएगा। विजेता प्रतिभागी को आकर्षक इनामों के अलावा प्रख्यात फिल्म एकेडमी से एक्टिंग के हुनर सीखने का मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed