फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Menika And Nidhi selected for asia intercontinental handball cup bangkok

बैंकॉक में भारत का झंडा बुलंद करेंगी हिमाचल की बेटियां

Sat, 22 Apr 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
Menika And Nidhi selected for asia intercontinental handball cup bangkok

24 से 28 अप्रैल तक थाईलैड के बैंकॉक में होने वाली (आईएचएफ) एशिया इंटर कॉन्टिनेंटल कप के लिए हिमाचल की दो खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। इनमें बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाली मेनिका और निधि शामिल हैं। मेनिका के नेतृत्व में भारतीय महिला हैंडबाल टीम ने ढाका में गोल्ड मेडल जीता था। 

विज्ञापन


जबकि निधि ने बतौर उप कप्तान अपनी भूमिका निभाई थी। इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मेनिका को ही आईएचएफ कप के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी जाएगी। हैंडबॉल संघ के महासचिव डॉ. मोंटी शर्मा, हैंडबॉल कोच सचिन चौधरी और स्नेहलता ने बताया कि भारतीय महिला टीम 22 अप्रैल को दिल्ली से बैंकॉक रवाना होगी। 
विज्ञापन


इस टीम में हिमाचल के बिलासपुर जिले की मोर सिंघी पंचायत में चल रही हैंडबॉल नर्सरी से दो महिला खिलाड़ी मेनिका और निधि का चयन हुआ है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि गत वर्ष ढाका में संपन्न हुई प्रतियोगिता में भी मेनिका व निधि टीम का हिस्सा थीं। दोनों खिलाड़ी पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए टॉप स्कोरर भी रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल हैंडबाल संघ के अध्यक्ष बंबर ठाकुर के साथ संघ के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने दोनों को बधाई दी है। बंबर ठाकुर ने कहा है कि जिस प्रकार गत वर्ष भी मेनिका के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने ढाका में स्वर्ण पदक हासिल किया था, उसी प्रकार बैंकॉक में भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed